श्रावस्ती। खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन के निर्माण के लिए भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। एडीएम ललित कुमार ने बताया कि जमुनहा के भीखमपुर दुलहिया व शाहपुर कठौतिया, इकौना के मझौवा सुमाल, सेमरी तरहर, गनेशपुर, खैराकलां, रमनगरा, किढ़ियौना व गिलौली तथा भिनगा के बहादुरपुर, राजापुर रानी व भिनगा देहात में रेल अधिनियम-1989 की धारा 20डी के तहत अधिसूचना 21 अक्तूबर को भारत के राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है। इन गांवों के प्रभावित लोग पांच नवंबर तक आपत्ति और दावा दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम वित्त एवं राजस्व कार्यालय में उपस्थित होना होगा।