फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पुलिस महकमे में भारी फेर बदल, कई प्रभारी हुए इधर से उधर

Sun, 02 Jul 2023 05:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए शनिवार रात एसपी ने महकमे में भारी फेरबदल किया है। इस फेरबदल में सिरसिया व गिलौला थाना प्रभारी सहित कई अन्य प्रभारी भी बदले गए हैं।
विज्ञापन

जिले के गिलौला थाने में तैनात रहे थानाध्यक्ष अखिलेश पांडे अब पुलिस कार्यालय स्थित सम्मन सेल प्रभारी बनाए गए हैं। जबकि प्रभारी निरीक्षक सिरसिया योगेंद्र राय को एसपी के पीआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी के पीआरओ रहे अरविंद पटेल को गिरंट के हरबंशपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नवीन मॉडर्न थाना कटरा में तैनात रहे शशि शेखर जरेरा को जेतवन चौकी प्रभारी बनाया गया है। जबकि जेतवन चौकी प्रभारी श्याम देव यादव को परसा डेहरिया चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सम्मन सेल प्रभारी रहे इश्तियाक अहमद को चुनाव सेल भेजा गया है।
वहीं हरदत्त नगर गिरंट में तैनात रहे नवनीत सिंह को उसी थाने में हेड मोहर्रिर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी सुरेश सोनकर को यातायात कार्यालय, चंद्र प्रकाश यादव को मल्हीपुर से गिलौला भेजा गया है। जबकि पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी महिपाल सिंह यादव, वेदानंद मिश्रा, राहुल कुमार व अनूप कुमार यादव को अभियोजन शाखा, विवेक सिंह को भिनगा कोतवाली, इकौना में तैनात शिव सागर को हरदत्त नगर गिरंट, पुलिस लाइन में तैनात विवेक सिंह व राम मिलन को हरदत्त नगर गिरंट, सोनवा में तैनात रहे दुर्गेश कुमार को मल्हीपुर तथा पुलिस लाइन में तैनात रहे आरक्षी आनंद चौरसियों को मल्हीपुर थाने भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें