फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिला मोर्चा ने सांसद के घर का किया घेराव

Mon, 11 May 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सांसद आवास का घेराव करतीं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता। - फोटो : सांसद आवास का घेराव करतीं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।
विज्ञापन
कटरा। भाजपा के श्रावस्ती व बलरामपुर की महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने रविवार को महिला आरक्षण बिल के समर्थन में सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा के आवास का घेराव किया। साथ ही बलरामपुर की जिला महामंत्री ललिता तिवारी व जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर आरती तिवारी के नेतृत्व में महिला पदाधिकारी कटरा क्षेत्र के चौक बाजार से सांसद के आवास तक बैनर व हाथ में तख्तियां लेकर पैदल मार्च किया। इसके बाद सांसद के घर के बाहर नारेबाजी की। जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर ने कहा कि पार्टी में बूथस्तर से लेकर राष्ट्रीयस्तर तक महिलाओं को सक्रिय भागीदारी दी जाती है। वहीं श्रावस्ती जिला कार्य समिति सदस्य अर्चना बाजपेयी ने कहा कि चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतार इस बात का प्रमाण हैं कि भारत की महिलाएं अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक हैं। इस मौके पर संध्या मुखर्जी, कमलेश श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, रामावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें