फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में महेश और जगदंबा बने सदस्य

Tue, 27 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा की ओर से प्रदेश कार्य समिति में श्रावस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम व जगदंबा प्रसाद वर्मा को सदस्य बनाया है। जिसके बाद से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। महेश मिश्रा ओम ने राजनीतिशास्त्र से परास्नातक किया है और वर्ष 2001 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संपर्क किया था। वहीं, 2002 विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रवादी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। वहीं, जगदंबा प्रसाद वर्मा भी लंबे समय से भाजपा को मजबूत करने में अपना योगदान दे रहे हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश कार्य समिति में स्थान मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें