गंधकुटी में भ्रमण करते अनुयायी।
- फोटो : गंधकुटी में भ्रमण करते अनुयायी।
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को थाईलैंड के अनुयायियों से गुलजार रही। इस दौरान भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में अनुयायियों ने बोधि वृक्ष की पूजा की। सभा के दौरान भिक्षु ने कहा कि जेतवन विहार के ठीक सामने आनंद बोधि के दर्शन होते हैं। कहा जाता है कि यह आनंद बोधि वृक्ष भगवान बुद्ध के समय का है। इसका पजिवलिय नामक सिहली ग्रंथ में उल्लेख मिलता है। जेतवन महाविहार के तमाम ऐसे उल्लेख भी मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि महात्मा बुद्ध यहां केवल वर्षा ऋतु में ही ठहरते थे। शेष समय वह भ्रमण करके उपदेश देते थे। इस दौरान बौद्ध भिक्षु सहित काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।