फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिलाओं व युवतियों को किया जागरूक

Thu, 25 May 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी सहित आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को शक्ति मोबाइल की ओर से भिनगा के हल्लाजोत, गोड पुरवा व भिनगा बाजार सहित कई अन्य स्थानों पर चौपाल का आयोजन कर महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया गया। भिनगा बाजार में महिला आरक्षी अर्जिता यादव ने महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। महिला आरक्षी संज्ञा भारती ने बालिकाओं व ग्रामीण महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानूनों के संबंध में जागरूक किया। सुषमा सिंह ने उन्हें हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मौजूद पंफलेट भी वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें