फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाल श्रम के प्रति लोगों को किया जागरूक

Fri, 27 Feb 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। श्रम विभाग व स्वयंसेवी संस्थाओं ने शुक्रवार को सिरसिया क्षेत्र में बाल श्रम के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान श्रम विभाग के जिला सलाहकार राजेश कुमार ने कहा कि हम सभी थोड़े से पैसों के लालच में अपने नाबालिग बच्चों को दुकानों व होटलों पर काम करने के लिए भेज देते हैं। इससे उनका मानसिक व शारीरिक विकास रुक जाता है। साथ ही उनकी शिक्षा भी ठीक से नहीं हो पाती है। इसलिए बच्चों को पढ़ने के लिए भेजें न कि काम करने के लिए। उन्होंने दुकानदारों को बताया कि नाबालिग बच्चों को काम पर रखना कानूनन अपराध है। इसलिए किसी भी बच्चे को मजदूरी के लिए न रखें। इस मौके पर सिरसिया के आरक्षी जितेंद्र दुबे, रमेश गुप्ता, सत्य प्रकाश सोनी, तरुण शुक्ला, वासुदेव कृष्ण मोदनवाल, सुरेंद्र गुप्ता, विजय गुप्ता, शिवम सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें