कलेक्ट्रेट में फरियाद सुनतीं डीएम।-
श्रावस्ती। जिले में प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसका उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करना है। यह पहल देवीपाटन मंडल गोंडा की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने की है। इसके तहत मंडल के सभी जिलों में जन-सुनवाई कार्यक्रम होंगे। मंगलवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने अपने कार्यालय में 17 शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस पहल से महिलाओं को सुरक्षित और संवेदनशील माहौल में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।