फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: स्कूल में कम मिली छात्रों की संख्या, बदहाल मिला शौचालय

Sat, 12 Sep 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गिलौला में विद्यालय का निरीक्षण करती डीएम।
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गिलौली का शनिवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने निरीक्षण किया। नामांकन के सापेक्ष विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिली। उपस्थिति पंजिका देखने पर विफ्स पंजिका भी अद्यतन नहीं मिली, जिस पर डीएम ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यालय के बाहर घूम रहे कुछ बच्चों का नामांकन कराने को प्रधानाध्यापक व प्रधान से कहा। डीएम ने विद्यार्थियों से किताब पढ़वाकर पढ़ाई की गुणवत्ता जांची और सवाल पूछे। कुछ बच्चे बिना यूनिफॉर्म मिले, जिन्हें नियमित यूनिफॉर्म पहनकर आने के लिए प्रेरित किया। शौचालय बदहाल, हैंडवॉश खराब और परिसर में घास उगी मिली। इस पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय दूबकला में उपस्थिति बेहतर और सभी बच्चे यूनिफॉर्म में मिले। स्मार्ट क्लास संचालित मिली। आंगनबाड़ी केंद्र दूबकला में पोषाहार वितरण और सैम-मैम बच्चों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें