फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संजय कैराती बने कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र प्रभारी

Sun, 21 Jan 2024 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही है। इसी के क्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल को कैसरगंज लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उनके सहयोग के लिए गोंडा के पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल तिवारी को लोकसभा संयोजक बनाया गया है। संजय कैराती की नियुक्ति को लेकर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। रविवार को पार्टी कार्यालय भिनगा में जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी व जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला ने मिठाई खिलाकर व बुके देकर बधाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें