लोजपा की ओर से संगमपुरवा में आयोजित दलित चौपाल में भोजन परोसते पदाधिकारी।
श्रावस्ती। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शनिवार को संगमपुरवा गांव में दलित चौपाल लगाई। मुख्य अतिथि सांसद अरुण भारती रहे। उन्होंने समाजवादी पार्टी और बसपा पर दलित समाज को भ्रमित कर उनका हक मारने का आरोप लगाया। कहा कि उत्तर प्रदेश में लोजपा की भागीदारी वाली सरकार बनने पर श्रावस्ती का पिछड़ापन दूर कर उसे विकास के अगले पायदान पर लाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया कि पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। कार्यकर्ताओं से घर-घर दस्तक देकर पार्टी के कार्यों से अवगत कराने की अपील की गई। चौपाल की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल पासवान और जिला प्रभारी राजकुमार सरोज ने की। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान, अश्विनी श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, आर्यन भारद्वाज, सिद्धांत मिश्रा, आरती पांडेय आदि मौजूद रहीं।
लोजपा की ओर से संगमपुरवा में आयोजित दलित चौपाल में भोजन परोसते पदाधिकारी।