श्रावस्ती। अयोध्या धाम में 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और 26 जनवरी पर जिले में शराब की बिक्री प्रतिबंधित होगी। इसके लिए डीएम कृतिका शर्मा ने आदेश जारी करते हुए जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम मिश्र को आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। साथ ही जिले वासियों से अपील की है कि यदि कहीं चोरी छिपे मिलावटी शराब अथवा शराब की बिक्री की जाती है तो तत्काल इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 14405 व 9454466019 पर दें। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।