श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र के ग्राम बंतवारा में आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन बृहस्पतिवार को अयोध्या की हनुमान गढ़ी से आए डॉ. महेश दास ने सुदामा चरित्र सुनाया। उन्होंने कहा कि भक्त का चरित्र सुदामा जैसा और राजा का चरित्र श्रीकृष्ण जैसा होना चाहिए। राजा के द्वार अमीर-गरीब सभी के लिए खुले हों और हर व्यक्ति को उन तक पहुंचने का अधिकार मिले। उन्होंने समता और न्याय का संदेश दिया। इसके बाद शुकदेव की विदाई और परीक्षित मुक्ति की कथा सुनाई। इस दौरान आयोजक विनोद कुमार मिश्र, कमला मिश्रा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।