फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विधि के विद्यार्थी निशुल्क कर सकेंगे इंटर्नशिप

Sat, 13 Jun 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधि के विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ जोन में किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनुप्रिया ने बताया कि इंटर्नशिप कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को न्यायिक व्यवस्था, विधिक सेवा संस्थाओं की कार्यप्रणाली, निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत आदि की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने विधि के विद्यार्थियों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें