फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रावस्ती से आपदा न्यूनीकरण पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

Fri, 28 Aug 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला में मौजूद महिलाएं।
विज्ञापन
श्रावस्ती। यूनीसेफ के सहयोग से बृहस्पतिवार को आपदा न्यूनीकरण के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत श्रावस्ती से हुई। इस दौरान आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों, कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों की एक दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सीडीओ शाहिद अहमद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन रेडक्रास सचिव अरुण कुमार मिश्र ने किया। सीडीओ ने कहा, जिले में बाढ़ समेत कई आपदाओं का प्रभाव पड़ता है, इसलिए जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मियों को आपदा प्रबंधन की जानकारी जरूरी है। यूनीसेफ की मूल्यांकन विशेषज्ञ उर्वशी चंद्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा के लिए आपदा जोखिम न्यूनीकरण मॉड्यूल विकसित किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट से मिले फीडबैक के आधार पर अक्तूबर से इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में रवि नारायण, प्रो. महावीर गुलेचा, अंकिता व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें