श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों को विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण अपडेट करने का एक और मौका दिया है। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिषद ने पहले 30 सितंबर तक विवरण अपडेट करने की अंतिम तिथि तय की थी। अब कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण पांच से आठ अक्तूबर तक अपडेट किया जा सकेगा। वहीं, कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों का विवरण छह अक्तूबर तक अपडेट करना होगा। डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को निर्धारित समयसीमा में विद्यार्थियों का विवरण अनिवार्य रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि परिषद की ओर से यह अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।