फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट थाना प्रभारी उमेश सिंह हमराहियों के साथ बुधवार रात क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान मिली सूचना के आधार पर उन्होंने मिर्जापुर चौराहे से अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हरबंशपुर निवासी नूरुद्दीन उर्फ ननकू के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन


आप कार्यकर्ताओं की बैठक
कटरा (श्रावस्ती)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक कटरा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में बुधवार शाम हुई। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ विनय कुमार पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता परेशान हैं। इस लिए सभी लोग अपने संगठन के प्रति जागरूक हो जाए। कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्षम है। जिला अध्यक्ष राम कृष्ण सोनी ने कहा कि हम सभी लोग अपने कर्तव्यों का पालन कर संगठन को मजबूत बनाएं। सभी लोग अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए सदस्य बनाने में कोई कोर कसर न छोड़ें। इस मौके पर मंगेश कुमार पटेल, रत्नेश पांडे, अवनीश शुक्ला, बनवारी लाल पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें