तुलसीपुर। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र से 30 अप्रैल को अपहरण हुई एक किशोरी को पुलिस ने मंगलवार को खोज निकाला है। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने बताया कि 30 अप्रैल की रात उनकी सोलह वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी और गायब हो गई। एक मई को पता चला कि गांव के आशिक ने हसन जहां, मजीदुन, अनीशा, कट्टो, आरिफ और तारिफ के सहयोग से उसका अपहरण किया था। आरोपियों से जानकारी मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि किशोरी को क्षेत्र से खोज लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।