फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 24 घंटे करें निगहबानी, गांव में कतई न पहुंचे पानी

Fri, 14 Jul 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नेपाल सहित पहाड़ों पर होने वाली बरसात के कारण राप्ती नदी का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। जिस पर प्रशासन 24 घंटे निगाह रखे। नेपाल से पानी छोड़ जाने की स्थिति में अगर जरूरी हो तो तत्काल ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए। इसमें लापरवाही न बरती जाए। केंद्र व प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावितों के साथ है।
विज्ञापन


ये बातें बृहस्पतिवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने राप्ती बैराज के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने राप्ती बैराज पर जलस्तर का जायजा लिया। राप्ती के कछार में बसे गांव के लोगों से मिलकर उनका हाल भी जाना। मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन जलस्तर पर निरंतर निगरानी कर रहा है।
यदि नेपाल से पानी छोड़ने के बाद बाढ़ की स्थिति पैदा हुई तो राहत एवं बचाव कार्य के साथ सरकार की ओर से दी जाने वाली सभी सुविधाएं ग्रामीणों को तत्काल मुहैया कराई जाएंगी। यदि पानी बढ़ता है और बाढ़ की स्थित बनती है तो बाढ़ से प्रभावित होने वाले संवेदनशील गांवों के लोगों को तत्काल राहत शिविर में पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें