महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल आयोजित की। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं को ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि बैंककर्मी फोन पर बैंकिंग संबंधी जानकारी नहीं मांगते। सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी कॉल व संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने को कहा गया। साइबर ठगी पर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने एवं महिला हितैषी योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।