फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जिले के कबड्डी खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Sun, 11 Oct 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सहादत इंटर कॉलेज में ट्रॉफी लेती विजेता टीम।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 70वीं प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 के तहत शनिवार को बहराइच के सहादत इंटर कॉलेज, नानपारा में मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें खेलो इंडिया कबड्डी सेंटर श्रावस्ती के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। जिले के ओमप्रकाश यादव, नवरतन राणा, मनीष कुमार, शोभित, इनायत, अब्दुल कादिर, उत्कर्ष और प्रिंस ने जीत दर्ज की। अब ये खिलाड़ी प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रशिक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर स्थित पीएम श्री राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में 15 से 17 अक्तूबर तक किया जाएगा। मंडलीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें