जमुनहा (श्रावस्ती)। एसएसबी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी के निर्देश पर मंगलवार को एसएसबी जवानों ने नेपाल एपीएफ के साथ सीमा क्षेत्र की पैदल गश्त की। जवानों ने भरथा चौकी के सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह के नेतृत्व में सीमा स्तंभ 634/19 से लेकर 634/27 तक संयुक्त गश्त की। इस दौरान नेपाल एपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक बेबी राम बोगाती सहित अन्य जवान मौजूद रहे।
श्रमिकों से सुबह नौ से शाम चार बजे तक न कराएं काम
श्रावस्ती। भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम कृतिका शर्मा ने हीटवेव से राहत और बचाव के लिए कई निर्देश जारी किए हैं। इसमें मनरेगा व अन्य निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से सुबह नौ से शाम चार बजे तक कार्य न कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्देश अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा।
भीषण गर्मी के चलते लगवाया प्याऊ
कटरा (श्रावस्ती)। सीआरबी इंटर कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार यादव की ओर से बौद्ध परिपथ किनारे प्याऊ लगवाया गया है। उन्होंने बताया कि इससे राहगीरों सहित तपोस्थली आने वालों को सहूलियत होगी।