फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सपा में शामिल हुए जितेंद्र गुप्ता

Sun, 20 Sep 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात करते पूर्व चेयरमैन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता ने शनिवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके सपा में शामिल होने से समर्थकों में उत्साह है। उल्लेखनीय है कि गुप्ता वर्ष 2007 से 2022 तक भाजपा के समर्थन से इकौना नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़कर विजयी रहे। पिछले कार्यकाल में भाजपा का समर्थन न मिलने पर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया, जिससे उनकी जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ। इसके बाद भाजपा से उनकी दूरियां बढ़ती गईं। शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह यादव और सांसद रामशिरोमणि वर्मा के नेतृत्व में उन्होंने सदस्यता ली। व्यवसायी नंदकिशोर गिरी भी सपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें