फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डेढ़ वर्ष काटी जेल, अब न्यायालय ने किया निर्दोष

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिस आरोप में डेढ़ वर्ष जेल की सजा काटी। उस मामले में न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया। अब पीड़ित डेढ़ वर्ष बाद जेल से रिहा होगा। भिनगा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बालिका के पिता ने गोली राम निवासी खनपुरवा सहित पांच लोगों के खिलाफ लड़की भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। बाद में जब लड़की को पुलिस ने खोज निकाला तो उसके बयान के आधार पर एक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसी के बाद से आरोपी जेल में है। जिसकी सुनवाई अपर जिला सत्र न्यायाधीश स्पेशल जज रेप विथ पॉस्को दिनेश सिंह के न्यायालय पर चल रहा था। इसकी सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आरोपी पर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए दोषमुक्त कर दिया। अब पीड़ित डेढ़ वर्ष बाद जेल से रिहा किया जाएगा। मामले में बचाव पक्ष की पैरवी वेद रतन सिंह राजन अधिवक्ता कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें