फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आए दिन हो रही बरसात से बढ़ी मुश्किल, किसान परेशान

Sat, 01 Apr 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में आए दिन हो रही बारिश ने ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। शुक्रवार रात हुई बरसात से फसल की कटाई व मड़ाई का कार्य बाधित है। वहीं, शनिवार को बादलों की लुकाछिपी से किसानों को भीगी फसल सुखाने में भी कठिनाई हो गई है। जगह-जगह फैले कीचड़ व जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।जिले में मौसम आए दिन रंग बदल रहा है। बृहस्पतिवार रात हुई बारिश के बाद किसान खिली धूप देखकर फसलें सुखा कर जल्द मड़ाई करने के लिए परेशान थे। इसी बीच शुक्रवार देर रात गरज-चमक के साथ हुई तेज बरसात ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। काट कर रखी गई मसूर, अलसी व सरसों आदि की फसलों की मड़ाई का काम पूरी तरह से ठप है। वहीं खेतों में पक कर तैयार खड़ी फसल काटने में भी बाधा आई है। रात हुई बरसात के बाद शनिवार को बादलों की लुकाछिपी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

किसानों को आशंका है कि यदि और बरसात हुई तो खेतों में काट कर रखी गई फसल बर्बाद होना तय है। तेज बरसात के कारण आम की फसल में भी नुकसान की आशंका बढ़ गई है। जिसे लेकर किसान चिंतित हैं। वहीं तेज बरसात के कारण जमुनहा के अचरौरा शाहपुर के मजरा अचरौरा, जमुनहा बाजार, तुलसीपुर व दिकौली मार्ग सहित कई अन्य क्षेत्रों में कीचड़ व जलभराव की समस्या हो गई है। जिससे लोगों का चलना दूभर हो गया है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को पुन: बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे किसानों के चेहरों पर हवाइयां उड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें