फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिक्षा में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाना जरूरी

Sat, 26 Aug 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला पंचायत शिक्षा समिति की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में शिक्षा में सामुदायिक सहभागिता पर जोर देते हुए इस बढ़ाने की जरूरत जताई गई।
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष दद्न मिश्रा ने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावक अपनी जिम्मेदारी समझे। शिक्षा में सामुदायिक सहभागिता के लिए एक जनआंदोलन चलाए जाने की जरूरत है। इस कार्य में पंचायत की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस मौके पर डीपीआरओ सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद



वोटर चेतना के लिए बैठक संपन्न

श्रावस्ती। जमुनहा में वोटर चेतना महा अभियान की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए भाजपा नेत्री अंजली मिश्रा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जन समुदाय को बताए। इस मौके पर पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें