बोधि वृक्ष की पूजा करने जाते बौद्ध अनुयायी।
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती सोमवार को कटरा से आए अनुयायियों के 30 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु भंवरानंद के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से बोधि वृक्ष का दर्शन-पूजन किया। बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु ने कहा कि भगवान बुद्ध ने शांति और आत्म-नियंत्रण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि हजारों लड़ाइयों के बाद भी मनुष्य तब तक नहीं जीत सकता, जब तक वह अपने ऊपर विजय प्राप्त नहीं कर लेता है। ऐसे में हमें लक्ष्य से अधिक अपनी यात्रा पर ध्यान देना चाहिए। बौद्ध सभा के बाद अनुयायियों ने कौशांबी कुटी, सूर्यकुंड, सभा मंडप, गंध कुटी, राहुल कुटी, संघा बुद्ध विहार, कच्ची कुटी-पक्की कुटी आदि का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली। इस दौरान बौद्ध भिक्षु आनंद सागर, नाग लोक, धम्म सागर, गाना लोक, विद्यावती आदि मौजूद रहीं।