फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार को नोटिस देकर लगाएं जुर्माना : डीएम

Sun, 24 May 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने शुक्रवार को नगर पालिका क्षेत्र भिनगा में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कंपोजिट अभ्युदय एवं मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल विद्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय में निपटाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता ने डीएम को बताया कि जून तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। डीएम ने चारदीवारी निर्माण व निर्धारित मानक में टाइल्स लगाने के लिए भी निर्देशित किया। अपूर्ण कार्यों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें