एसपी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में जानकारी देते एएसपी।
श्रावस्ती। एसपी कार्यालय सभागार में शनिवार को आईआरएडी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। एएसपी चंद्रकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में पुलिस कर्मियों को सड़क दुर्घटना संबंधी मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संबंधी जानकारी दी गई। एएसपी ने सभी थाना प्रभारियों, विवेचकों और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक सड़क दुर्घटना के मामले में सूचनाओं को समय पर अद्यतन कर शत-प्रतिशत अनुपालन करने के लिए निर्देशित किया। एनआईसी के डीआरएम शिव कुमार पाठक ने सभी को आईआरएडी व ईडार पोर्टल की कार्यप्रणाली समझाई। साथ ही डेटा फीडिंग, एफआईआर अपडेट, एमवीआई अनुरोध और रोड डिटेल रिपोर्ट सहित तकनीकी बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया।