श्रावस्ती। बलरामपुर जिले में रविवार को प्रदेश स्तरीय महादौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के इकबाल अहमद ने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स प्रशिक्षक विवेक कुमार ने बताया कि बलरामपुर के कपौवा चौराहे से बलरामपुर बाजार तक तीन किलोमीटर दूरी की ओपन दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा की ओर से इकबाल अहमद ने प्रतिभाग किया था। इकबाल ने जिले का नाम रोशन किया है। कैलाशनाथ शुक्ला ने विजेता खिलाड़ी को पुरस्कार प्रदान किया है।