फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: इधर जांच अभियान जारी, उधर टूट रहे ट्रैफिक नियम

Mon, 18 Mar 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रोज जख्मी हो रहे कई लोग, हादसों में हर हफ्ते एक मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

श्रावस्ती। एक तरफ जहां वाहनों की जांच का अभियान जारी है वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक नियम भी खूब तोड़े जा रहे हैं। यातायात पुलिस की कमी बनी हुई है सो अलग।

जिले के मार्गों पर औसतन प्रतिदिन चार से छह दोपहिया, दो चौपहिया व ट्रैक्टर सहित एक भारी वाहन नए उतर रहे हैं। मार्गों पर बढ़ते वाहन व अतिक्रमण के कारण मार्ग सकरे हो रहे हैं। क्षतिग्रस्त व गड्ढा युक्त मार्ग दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।

इसमें अप्रशिक्षित चालक व यातायात नियमों को तोड़ने वाले भी दुर्घटना को बढ़ा रहे हैं। जिले में पुलिस द्वारा चलाया जाने वाला वाहन जांच अभियान भी औपचारिकता बना हुआ है।
विज्ञापन




यातायात पुलिस की कमी भी बन रही समस्या

जिले में देखा जाए तो ईदगाह तिराहा, दहाना तिराहा, अस्पताल तिराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, अस्पताल पुलिस लाइन चौराहा, एसएसबी मुख्यालय, खरगौरा मोड़, लक्ष्मण नगर, खुटेहना मोड़ सहित कई अन्य स्थानों पर आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं घटित हो रही है। यहां हादसों की प्रमुख वजह है यातायात पुलिस की कमी। ऐसे में यहां आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। देखा जाए तो जिले में एक यातायात प्रभारी, एक उप निरीक्षक, छह प्रधान आरक्षी व आठ आरक्षियों की भी तैनाती है जो ट्रैफिक लोड के हिसाब से बहुत कम है।
विज्ञापन




दुर्घटना रोकने के लिए विशेष स्थलों पर बैरीगेटिंग व कैमरे लगाए गए हैं। प्रमुख स्थलों पर पुलिस व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। वाहन जांच के दौरान नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना करने के साथ चेतावनी भी दी जा रही है। लोगों से अपील है कि वह निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं। दिलीप यादव, यातायात प्रभारी



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें