श्रावस्ती। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने शुक्रवार देर शाम संयुक्त जिला चिकित्सालय में संचालित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां साफ-सफाई व्यवस्था, अलाव की स्थिति, ठंड से बचाव के लिए मिले कंबल की गुणवत्ता, ठहरे लोगों के भोजन आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने वहां ठहरे सभी छह लोगों से अलग-अलग बात की। कर्मियों को रैन बसेरे में आने वाले मरीजों के परिवारों के लिए अलग व अन्य लोगों के लिए अलग ठहरने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही जहां-जहां रैन बसेरे बने हैं, वहां मुख्य मार्ग पर साइन बोर्ड लगवाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।