कंपोजिट विद्यालय चंदनकोटिया में विद्यार्थियों से सवाल पूछती नोडल अधिकारी।-
श्रावस्ती। आकांक्षी विकासखंड जमुनहा की नोडल अधिकारी व आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की विशेष सचिव आकांक्षा राना ने मंगलवार को विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय चंदन कोटिया में बच्चों से शैक्षिक सवाल पूछे और मिड डे मील की गुणवत्ता जांची। उन्होंने मीनू के अनुसार भोजन बनवाने तथा शौचालय, दिव्यांग शौचालय, पेयजल और सफाई की कमियां एक सप्ताह में दूर करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार वितरण और सैम-मैम बच्चों की जानकारी ली। कंपोजिट विद्यालय गौसपुर में खेल सामग्री, सभी 18 पैरामीटर, रसोई, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था परखी और भोजन चखकर गुणवत्ता जांची। सीडीओ शाहिद अहमद, बीएसए आकांक्षा रावत और जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी मौजूद रहे।