जन शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।
श्रावस्ती। जन शिक्षण संस्थान भिनगा ने बुधवार को विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यशाला आयोजित की। इसमें महिलाओं व किशोरियों को स्वरोजगार स्थापित करने और हुनरमंद बनने के लिए प्रेरित किया गया। संस्थान के निदेशक पटमेश श्रीवास्तव ने कौशल के युग में युवाओं के योगदान पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हुनरमंद युवा ही आत्मनिर्भर समाज की नींव हैं। संस्थान महिलाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दे रहा है। यह प्रशिक्षण उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। कार्यशाला में माय स्किल माय फ्यूचर विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसके साथ ही वाद-विवाद, कला और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विजेताओं के नाम की घोषणा जल्द होगी, जिन्हें प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी संजय श्रीवास्तव, लल्लू सिंह, फील्ड कोऑर्डिनेटर मुकेश शुक्ला, प्रशिक्षक रूबी देवी, मारिया खातून, तबस्सुम सहित अन्य प्रतिभागी मौजूद रहीं।