फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रीअन्न की बोआई के लिए किया प्रेरित

Wed, 21 Feb 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना तहसील से मोहनीपुर तिराहे तक मंगलवार को कृषि विभाग ने एक जागरूकता रैली निकाली। जिसमें श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाने व उसका उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। रैली को एसडीएम इकौना संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि किसान ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज की खेती करें। यह पौष्टिक होने के साथ ही हमें कई प्रकार के रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। विधायक प्रतिनिधि अवधेश पांडेय ने लोगों से श्रीअन्न का उत्पादन व सेवन करने की अपील की। वहीं कलाकारों ने लोकगीत के माध्यम से मोटे अनाज को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बाइक व ट्रैक्टर-ट्राॅली रैली निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान उप कृषि निदेशक कमल कटियार सहित कई अन्य कृषि अधिकारी, जनप्रतिनिधि व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें