सीमा स्तंभों का निरीक्षण करते एसएसबी के अधिकारी।
- फोटो : सीमा स्तंभों का निरीक्षण करते एसएसबी के अधिकारी।
श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा स्तंभों की मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा है। एसएसबी 62 वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा के सीमा चौकी सुईया क्षेत्र में डायरेक्टर ऑफ सर्वे दुर्गेश नंदन पाठक ने रविवार को सीमा स्तंभों का निरीक्षण किया। साथ ही नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें दोनों देश के अधिकारियों की ओर से सीमा स्तंभों की स्पष्टता, स्थिरता व सुरक्षा बनाए रखने के लिए चर्चा की गई। इस मौके पर डिप्टी सुप्रिटेंडेंट सर्वेयर पीके आर्या, कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण, नेपाल की ओर से डिप्टी डायरेक्टर जनरल सुशील डोंगल, चीफ सर्वे ऑफिसर रमेश ग्यावली, एसएसबी के उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा, गोवर्धन पुजारी तथा नेपाल एपीएफ के लाल सिंह विष्ट आदि मौजूद रहे।