फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: यूपी डास्प परियोजना का किया निरीक्षण

Thu, 17 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
शिकारी चौड़ा गांव में मत्स्य पालन की जानकारी देते नोडल अ​धिकारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। यूपी डास्प परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बुधवार को खरीफ सीजन के प्रदर्शनों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा भी की। डॉ. सिंह ने विभिन्न फसलों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा में उन्होंने किसानों से बातचीत की। किसानों को योजना संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने फसल वृद्धि, कीट नियंत्रण उत्पादों की संभावना और गलत व्यय कम करने के उपाय बताए। मत्स्य पालन योजना के तहत ग्राम पंचायत इमलिया में जगदीश प्रसाद के तालाब का निरीक्षण किया। किसानों को मत्स्य पालन से आय बढ़ाने के फायदे समझाए। इस दौरान परियोजना अधिकारी भूपेंद्र सिंह चौहान, उप प्रबंधक वित्त अरुण कुमार और उप प्रबंधक मत्स्य श्याम उपस्थित थे। वरिष्ठ उप प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा और आरआई कुलदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें