श्रावस्ती। भींगा कोतवाली क्षेत्र के बेनीडिहवा गांव में एक मासूम मंगलवार को नदी में डूब गई थी। जिसका शव बुधवार को गांव से 500 मीटर दूर बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया है।
बेनिडिहावा निवासी ज्योति ( 5) पुत्री मातबर बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते बच्चे गांव के निकट राप्ती नदी के पास पहुंच गए। जहां खेलते समय वह नदी में गिर गई। इसके बाद सभी बच्चे घर लौट आए। काफी देर हो जाने बाद जब ज्योति घर नहीं लौटी तो परिवारीजन उसकी तलाश करने लगे। गांव में काफी खोजबीन करने के बाद भी बच्ची का कुछ पता नहीं लगा।
इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना भिनगा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों के साथ नदी में खोजबीन शुरू की। जहां देर शाम गांव से करीब 500 मीटर दूरी पर नदी में बच्ची का शव उतरता मिला। शव का पुलिस ने पंचनामा भराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।