फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: इकौना में लावारिस मिली घायल महिला

Sat, 24 Oct 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना। इकौना में नेशनल हाईवे-730 पर यूनियन बैंक के पास शुक्रवार देर शाम एक महिला लावारिस हालत में घायल मिली। पीआरवी पुलिस ने महिला को इकौना सीएचसी में भर्ती कराया है। हालांकि महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। बौद्ध परिपथ पर यूनियन बैंक के पास एक महिला को घायल अवस्था में पड़े हुए कुछ लोगों ने देखा। लोग महिला से जानकारी लेने का प्रयास करते रहे लेकिन वह कुछ नहीं बोलीं। इसके बाद लोगों ने पीआरवी पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें इकौना सीएचसी में भर्ती कराया। महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस लोगों से पूछताछ करके उसके वहां पहुंचने के कारणों का तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें