फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिलाओं को यूपी काॅप एप की दी गई जानकारी

Wed, 09 Sep 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल आयोजित की। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में महिलाओं को यूपी कॉप एप की ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि एप के जरिए ई-एफआईआर दर्ज कराने, एफआईआर डाउनलोड करने समेत अन्य सुविधाएं मिलती हैं। महिलाओं और बालिकाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व वेबसाइट से सतर्क रहने की सलाह दी गई। उन्हें ओटीपी, बैंकिंग विवरण और अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने तथा मजबूत पासवर्ड रखने के लिए जागरूक किया गया। साइबर आपात स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें