महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल आयोजित की। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि महिलाओं व किशोरियों को यूपी कॉप एप और सीसीटीएनएस की ऑनलाइन सेवाओं, ई-एफआईआर दर्ज करने व एफआईआर डाउनलोड करने की जानकारी दी गई। सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और संदिग्ध लिंक से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही ओटीपी, बैंकिंग विवरण साझा न करने, मजबूत पासवर्ड अपनाने और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।