महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व किशोरियों को मातृ वंदन योजना, कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, आवास योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय, सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग्स का सुरक्षित उपयोग, फर्जी लिंक व फिशिंग कॉल की पहचान, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखने की आवश्यकता, साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि की भी विस्तृत जानकारी दी गई।