फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मिशन शक्ति केंद्र की दी जानकारी

Thu, 27 Aug 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण में बुधवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल आयोजित की। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं, इसलिए महिलाएं बेझिझक अपनी बात रख सकती हैं। चौपाल में सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी वेबसाइट और संदिग्ध लिंक से बचाव के तरीके बताए गए। साथ ही ओटीपी, बैंकिंग विवरण व गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें