फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिलाओं व बालिकाओं को दी जानकारी

Fri, 14 Apr 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को लालपुर, रतनापुर, कस्बा सिरसिया, वीरपुर में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया गया। रतनापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षी अर्जिता यादव ने महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। वीरपुर में महिला आरक्षी संज्ञा भारती ने बालिकाओं व ग्रामीण महिलाओं व बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून व नियमों के संबंध में जागरूक किया। जबकि लालपुर में महिला आरक्षी विनीता देवी ने मौजूद महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चिकित्सीय सहायता के लिए 108, पुलिस कंट्रोल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में जानकारी दी। सोनी देवी ने बताया कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें