संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। महिला कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को ब्लाॅक मुख्यालय पर स्वावलंबन शिविर का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शनिवार को सीडीओ अनुभवन सिंह के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग की ओर से वन विंडो कैंपस के माध्यम से शिविर लगा कर लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान शिविर में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु के बाद मिलने वाली निराश्रित महिला पेंशन तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित मिशन शक्ति के तहत दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि स्वावलंबन शिविर में लाभांवित किए जा सकने वाले परिवारों, महिलाओं तथा बच्चों के आवेदन लिए जा रहे हैं। इस दौरान कन्या सुमंगला योजना के तेरह आवेदन ऑनलाइन कराए गए। साथ ही निराश्रित महिला पेंशन योजना के लिए पांच ऑनलाइन आवेदन कराए गए। इस दौरान एडीओ पंचायत फौजदार वर्मा सहित लाभार्थी मौजूद रहे। संवाद