कार्यक्रम के दौरान मौजूद बालिकाएं। - स्रोत: विद्यालय
श्रावस्ती। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया कैंपेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के कर्मियों ने बालिकाओं को जागरूक किया। जिला मिशन समन्वयक सरिता मिश्रा ने कहा कि बेटियों को सेफ व अनसेफ की जानकारी होना आवश्यक है। यदि किसी के स्पर्श से वह असहज महसूस करें, तो उस पर तत्काल विरोध प्रकट करें। इस बारे में अपने परिजनों को अवश्य बताएं। प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान जेंडर स्पेशलिस्ट संजय कुमार, जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी, दिनेश वर्मा, अरुण श्रीवास्तव व दयाराम आदि मौजूद रहे।