श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि 10 स्थानों पर आयोजित सम्मेलन में 800 से अधिक महिलाओं व बालिकाएं मौजूद रहीं। सम्मेलन में सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, संवैधानिक अधिकारों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना व रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।