श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनुप्रिया की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत पूरे आधारी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सचिव ने बताया कि पात्र व्यक्तियों को प्राधिकरण की ओर से निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने मध्यस्थता अभियान 3.0, बाल संरक्षण और पाक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों व कानूनी परिणामों की जानकारी दी। लोगों को लैंगिक समानता, एसिड अटैक, नशीली दवाओं से बचाव, बैंकिंग ऋण योजनाओं और विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान डिप्टी चीफ एलएडीसी जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी, अरुण श्रीवास्तव, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष विश्राम पासवान, ओंकारनाथ चौधरी, हामिद हुसैन खां सहित अन्य मौजूद रहे।