कटरा। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय भैयापुरवा की छात्राएं मंगलवार को महामंकोल छाय धम्मा डिवोटेड लैंड वर्ड पीसफुल सेंटर श्रावस्ती में शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचीं। उन्हें श्रावस्ती के इतिहास की जानकारी दी गई। इस दौरान महामांकोल बुद्ध विहार की अध्यक्ष डॉ. वांगकोड सिंधी पॉल ने कहा कि भारत की भौगोलिक स्थिति व नैसर्गिक स्वरूप ब्रम्हांडीय संरचना में सदा से चेतना शोध और आध्यात्मिक विज्ञान के उत्कर्ष का केंद्र रहा है। प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार ने कहा कि प्राचीन काल से वर्तमान काल तक विश्व की सभी संस्कृतियों पर भारतीय संस्कृति की अमिट छाप स्पष्ट रूप से झलकती है। इस मौके पर रुचि सिंह, शिल्पी शुक्ला, आर्या त्रिपाठी, नीलम यादव, उमा, पूर्णिमा, आराधना आदि मौजूद रहीं।