फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बघौड़ा में खुलेगा भारत - नेपाल व्यापारिक मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नेपाल के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित करने के लिए श्रावस्ती के बघौड़ा में व्यापारिक मार्ग खोला जाएगा। इसके साथ ही सीमा क्षेत्र की निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस बल व पुलिस चौकी स्थापित होगी। यह प्रस्ताव ऑपरेशन कवच के तहत शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन


भारत-नेपाल के मध्य व्यापारिक संबंध और मजबूत करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए श्रावस्ती से भी नेपाल के लिए व्यापारिक मार्ग खोलने की तैयारी है। इसके लिए सीमा पर सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस ने एक वृहद खाका भी तैयार कर लिया है। इसके तहत सिरसिया के बघौड़ा बाॅर्डर को व्यापारिक मार्ग के रूप में खोलने का प्रस्ताव है। इस रास्ते से व्यापारी सीधे नेपालगंज से जुड़ सकेंगे। इसके लिए भारत की ओर कस्टम कार्यालय व नेपाल की ओर से कार्यालय खोला जाएगा।
इस प्रस्ताव को देखते हुए नेपाल की ओर से भी तैयारी की जा रही है। नेपाल बघौड़ा से नेपालगंज बाजार तक का रास्ता चौड़ा करके उसे नए सिरे से बना रहा है। इसके साथ ही नेपाल के हुलाकी मार्ग को भी कोहलपुर से जोड़ने की तैयारी है। इस व्यापारिक मार्ग को लेकर स्थानीय व नेपाल के व्यापारियों में अच्छा खासा उत्साह है।
विज्ञापन

श्रावस्ती के व्यापारी राम निवास का कहना है कि बघौड़ा से गोपालगंज की दूरी महज 40 किलोमीटर ही है। ऐसे में यहां से आयात व निर्यात सस्ता पड़ेगा। अभी तक केवल बहराइच के नानपारा में ही व्यापारिक मार्ग है। यहां ऐसे में भिनगा से नानपारा ही करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके बाद नेपाल जाना होता है। इसी के बाद दूसरा सर्वाधिक प्रचलित व्यापारिक मार्ग सिद्धार्थनगर का बढ़नी है, जहां से आयात निर्यात होता है।



ऑपरेशन कवच से होगी देखरेख

श्रावस्ती की ओर से व्यापारिक मार्ग खोलने के प्रस्ताव के अतिरिक्त सीमा सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती व नए सीमा चौकी का प्रस्ताव भी है। इस प्रस्ताव के कार्यरूप में आने के बाद दो लेयर में सीमा की सुरक्षा होग। पहले लेयर की जिम्मेदारी सीमा स्तंभ से दस किलोमीटर तक एसएसबी की होगी। इसके बाद स्पेशल पुलिस बल सीमा पर गश्त करेगी। यह गश्त लगातार चलती रहेगी।



भविष्य में पारंपरिक रास्ते हो सकते बंद

नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों में एक एक व्यापारिक मार्ग खोलने की तैयारी है। यह प्रस्ताव राज्य सरकार का है। इस व्यापारिक मार्ग के बाद अन्य क्षेत्र जिसमें गैर पारंपरिक पगडंडी मार्ग, खेत, खलिहान से आने जाने वाले मार्ग का उपयोग करने से दोनों देशों के नागरिकों को रोका जा सकता है ताकि सीमा से अवैध व्यापार न हो सके। इस कार्य के लिए एसएसबी के साथ विशेष बल अपनी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें